न्यायिक हिरास्त में भेजे सेक्स रैकेट के आरोपी

By: Jun 3rd, 2023 12:16 am

महिला और होटल मालिक को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा

स्टाफ रिपोर्टर-हमीरपुर
सेक्स रैकेट मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को शुक्रवार के दिन माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन्हें न्यायिक हिरास्त में भेजा गया है। तीन दिन पुलिस रिमांड के बाद इन्हें शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायिक हिरास्त के दौरान भी दोनों से गहन पूछताछ होगी। पुलिस रिमांड के दौरान भी दोनों से बारीकी से पूछताछ की गई है। जाहिर है कि पुलिस ने स्टिंग आप्रेशन कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने एक महिला तथा निजी होटल मालिक को गिरफ्तार किया था। महिला यहां पर सेक्स रैकेट चला रही थी। संदेह के घेरे में चल रही इस महिला के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को स्टिंग आप्रेशन करना पड़ा। बीते मंगलवार रात के समय पुलिस विभाग के दो कर्मचारी स्वयं ग्राहक बनकर गए तथा सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया।

जानकारी केमुताबिक दलाल महिला पिछले कुछ समय से हमीरपुर पुलिस के निशाने पर थी। महिला को रंगे हाथों पकडऩे के लिए हमीरपुर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से दलाल महिला से जुड़े लोगों से संपर्क साधा और क्लाइंट बनकर बीते मंगलवार देर रात को निजी होटल नादौन में पहुंचे। यहां पर पुलिस टीम ने होटल के मालिक और दलाल महिला को गिरफ्तार किया। होटल से पंजाब निवासी तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। हमीरपुर जिला में सेक्स रैकेट का यह पहला मामला सामने आया है। सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद अब कई अन्य होटल भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। मामले में गिरफ्तार महिला व पुरूष को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। तीन दिन पुलिस रिमांड के बाद इन्हें शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन्हें न्यायिक हिरास्त में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक डा. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों को न्यायिक हिरास्त में भेजा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App