कराणा में प्रवचनों की बौछार, संगत हुई निहाल

श्रीमद्भागवत पुराण के पांचवे दिन कथावाचक आचार्य जितेंद्र शर्मा ने भक्तों को किया भाव-विभोर

स्टाफ रिपोर्टर-आनी
कलयुग में मनुष्य भौतिक सुखों की ओर आसक्त हो गया है, जिससे मनुष्य वास्तविक सुख को नहीं भोग पा रहा है। भगवान के प्रति निष्काम प्रेम से ही इस जन्म-मरण के चक्र से छूटा जा सकता है। कलयुग में मनुष्य अभिमानी हो गया है और अभिमानी व्यक्ति का दान कभी स्वीकार नहीं करते। कराणा में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण के पांचवे दिन कथावाचक आचार्य जितेंद्र शर्मा ने अनसुइया की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि अनसुइया ने अपनी भक्ति से भगवान को बच्चा बना दिया था।

शुक्रवार को विशेष अतिथि महामंत्री योगेश वर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, प्रधान राकेश ठाकुर, कांग्रेस सचिव चमन भारती, प्रताप शर्मा, धर्म सिंह शामिल हुए। उन्होंने आयोजन के लिए 11 हजार रुपए भेंट किए। रात्रि भजन संध्या में सोलन और चंडीगढ़ से आए भजन गायक मनोज शर्मा, जितेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा व निशांत शर्मा ने प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। कराणा में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण के पांचवे दिन मंदिर कमेटी अध्यक्ष तारा चंद शर्मा, ध्यान सिंह, भीम सैन, ख्याले राम शर्मा, मस्त राम ठाकुर, देवराज शर्मा, दुनी चंद ठाकुर मौजूद थे।