दक्षिण अफ्रीका के एक छात्रावास में अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां, सात लोगों की मौत

By: Jun 4th, 2023 11:00 am

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के उमलाजी शहर में एक छात्रावास में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उमलाज़ी में पुलिस के अनुसार, तड़के दो बजकर 45 मिनट पर 20 से 40 वर्ष की आयु के नौ पुरुष, ग्लीबेलैंड्स हॉस्टल के ब्लॉक 57 में एक कमरे में शराब का सेवन कर रहे थे, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया। बयान में कहा गया है कि गोलीबारी का मकसद अज्ञात है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App