येलो अलर्ट: 30-40 KM प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़-तूफान, 3 जून तक बारिश-ओलावृष्टि

By: Jun 1st, 2023 5:26 pm

शिमला। हिमाचल प्रदेश में तीन जून तक बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट अभी जारी है। ऐसे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। दो जून को बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि प्रदेश में 4 जून तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने वाला है।

इसके बाद प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। 5 जून के बाद प्रदेश में धूप खिलने के आसार है। बीते दिनों हुई बारिश-बर्फबारी से प्रदेश के तापमान में काफी हद तक गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम हैं, जबकि न्यूनतम तामपान भी पांच से सात डिग्री तक कम है।

इस बार मई में सामान्य से 84 फीसदी अधिक बारिश हुई। वर्ष 2004 के बाद तीसरी बार मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई। मई में छह बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। प्रदेशभर में 116 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 63.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6, सुंदरनगर 15.1, भुंतर 13.4, कल्पा 4.4, धर्मशाला 13.2, ऊना 16.4, नाहन 18.2, केलांग 4.5, पालमपुर 13.0, सोलन 13.0, कांगड़ा 16.3, मंडी 15.6, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 16.9, चंबा 15.2, डलहौजी 9.0, जुब्बड़हट्टी 12.6, कुफरी 7.4 और देहरा गोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App