टमक की थाप से बाड़ू देव भेल मेले का आगाज
कुठेड़ा में दो दिन चलेगा मेला, एसडीएम घुमारवीं ने किया आगाज, ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई शोभायात्रा
स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
दो दिवसीय बाडूू देव भेल मेला कुठेड़ा का शुभारंभ एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बाडू देव मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत ढोल और टमक बजाकर किया। इसकी अध्यक्षता मेला कमेटी के प्रधान ज्योति प्रकाश ने की। मंगलवार सुबह बाडू देव भेल मंदिर से कुठेड़ा मेला मैदान तक ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। एसडीएम राजीव गौरव चौधरी ने कहा कि समय के साथ हर चीज का बदलाव हुआ है। इसलिए मेले मेल-जोल बढ़ाने का अच्छा जरिया हैं। साथ में हमारी खोई हुई सांस्कृति को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है और आपस में भाई चारा भी बढ़ता है। इस दौरान स्थानीय लोगों और महिला मंडलों के बीच रस्साकसी और कुर्सी दौड़ भी करवाई गई। महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कुठेड़ा पंचायत में बाडू देव भेल मेले के दौरान दोपहर को महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उप प्रधान होशयार सिंह ने की। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जिला पार्षद अध्यक्ष विमला देवी शिरकत की। मेले के दौरान महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें महिलाओं की रस्साकसी, चम्मच दौड़, मटका फोड़ और म्यूजिकल चेयर स्पर्धाएं प्रमुख रही। इसमें चम्मच दौड़ में जोल्पलाखी से अनिता कुमारी विजेता, नव दुर्गा महिला मंडल कुठेड़ा की पूजा उपविजेता रही। जबकि म्यूजिक चेयर में नव दुर्गा महिला मंडल कुठेड़ा ज्योत्नास विजेता व वैष्णो महिला मंडल टिहरी की उर्मिला उपविजेता रही। मटका फोड़ प्रतियोगिता में स्वयं सहायता समूह घाल्याणा से पूनम विजेता बनी। इसके अलावा रस्साकसी के फाइनल में पहुंची महादेव स्वयं सहायता भुहाना और जय संतोषी स्वयं समूह घाल्याणा का मुकाबला कल होगा। इस मौके पर शांति सेवा समिति अध्यक्ष अमर नाथ धीमान, उप प्रधान होशयार, व्यापार मंडल प्रधान राकेश सोनी, गोसदन के प्रधान सुरेश ठाकुर सहित समस्त मेला कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।