फोरलेन पर घटाया किराया

By: Sep 20th, 2023 12:12 am

हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर ने दिल्ली के लिए फोरलेन के रास्ते चलाई दो बसें

मंगलेश कुमार-हमीरपुर
हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर द्वारा वाया भगेड़ फोरलेन से बस सेवा शुरू करने से यात्रियों को पहली मर्तबा बड़ा फायदा होने जा रहा है। यात्रियों का एक तो फोरलेन से सफर करने पर जहां टाइम की बचत होगी, वहीं किराया में भी कटौती की गई है। यात्री अब चंडीगढ़ चार घंटे में और दिल्ली में डेढ़ से दो घंटा पहले पहुंचा करेंगें। यही नहीं यात्रियों का वोल्वो बस में 83 रुपए किराया और डीलक्स बस में 39 रुपए किराया कम किया गया है। हमीरपुर डिपो ने मंगलवार शाम से वाया भगेड़ फोरलेन से दिल्ली के लिए बस रूट शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह जैसे ही वाया भगेड़ फोरलेन से बस सेवा चलाने की हरी झंडी मिली।

हमीरपुर डिपो की डीलक्स बस साढ़े छह बजे और वोल्वो बस रात आठ बजे हमीरपुर बस अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। निगम की डीलक्स बस हमीरपुर बस अड्डा से शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। बस भोटा से शाम सात बजे, उखली से शाम 7:15 बजे, तरघेल से शाम 7:20 बजे, डंगार से शाम 7:30 बजे, घुमारवीं से रात आठ बजे, भगेड़ से 8:20 बजे, कीरतपुर से 9:10 बजे, चंडीगढ़ से 10:30 बजे और दिल्ली रात 3:30 बजे यात्रियों को उतारेगी। यह बस दिल्ली से उसी दिन शाम 7:45 बजे हमीरपुर के लिए रवाना होगी, जो कि चंडीगढ़ से 12:45 बजे, कीरतपुर से 2:05 बजे, भगेड़ से 2:55 बजे, घुमारवीं से 3:15 बजे, डंगार से 3:45 बजे और हमीरपुर सुबह 4:45 बजे यात्रियों को उतारेगी। वाल्वो बस हमीरपुर बस अड्डा से रात आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी, जो कि भोटा से 8:30 बजे, उखली से 8:45 बजे, तरघेल से 8:50 बजे, डंगार से नौ बजे, घुमारवीं से 9:20 बजे, भगेड़ से 9:40 बजे, कीरतपुर से 10:40 बजे, चंडीगढ़ से 11:50 बजे और दिल्ली सुबह 4:30 बजे यात्रियों को उतारेगी। उसी दिन रात 9:20 बजे दिल्ली से हमीरपुर के लिए रवाना होगी, जो कि चंडीगढ़़ से 2:20 बजे, कीरतपुर से 3:10 बजे, भगेड़ से चार बजे, घुमारवीं से 4:20 बजे, डंगार से 4:40 बजे और हमीरपुर में सुबह 5:50 बजे यात्रियों को अड्डा में उतारेगी। जल्द ही दिल्ली के लिए एक और रूट और चंडीगढ़ के लिए चार रूट फोरलेन से चलाए जाएगें। उधर, विवेक लखनपाल, उपमंडलीय प्रबंधक, विवेक लखनपाल का कहना है कि हमीरपुर डिपो ने फोरलेन वाया भगेड़ कीरतपुर पर हरी झंडी मिलते ही दिल्ली के लिए दो बस रूट मंगलवार से शुरू कर दिए हैं। निगम की डीलक्स व वाल्वो बस को पहले चरण में फोरलेन रूट पर चलाया गया है। (एचडीएम)