हिंदू आश्रम में विधि-विधान से गणेश की प्रतिमा स्थापित

By: Sep 20th, 2023 12:18 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
जिला सिरमौर के नाहन शहर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नवयुवक मंडल नाहन ने एक भव्य गणेश उत्सव आयोजित किया है। यह विशाल गणेश उत्सव नाहन के हिंदू आश्रम में मनाया जा रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भगवान श्री गणेश की विशाल मूर्ति को स्थापित किया गया।

इस अवसर पर हिंदू आश्रम में मूर्ति स्थापना के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश के दर्शन किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री गणेश की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। वहीं इस अवसर पर नवयुवक मंडल नाहन के प्रधान अमिल अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार और बुधवार शाम हिंदू आश्रम में महिला मंडल के सदस्यों द्वारा सायं साढ़े छह बजे से भजन संध्या भी आयोजित की गई है।