चंद्रयान-3 के लैंडर से इसरो को नहीं मिले सिग्नल, 14 दिनों की रात के बाद साउथ पोल पर पहुंची रोशनी
Sep 22nd, 2023 11:13 pm
बंगलुरु। इसरो ने शुक्रवार को कहा कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं, ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके।
फिलहाल उनकी ओर से कोई सिग्नल नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे। 14 दिनों की रात के बाद साउथ पोल पर सूरज की रोशनी पहुंचने लगी है।