साप्ताहिक भविष्यफल : पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह

By: Sep 23rd, 2023 12:20 am

पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह। यह राशिफल आपको देगा आपके इस सप्ताह की घटनाओं की जानकारी व आपके स्वास्थ्य और कैरियर संबंधी सलाह। 

24 सितंबर से 30 सितंबर, 2023 तक

मेष : मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत शानदार रहने वाला है और इस सप्ताह आपका एनर्जी लेवल भरपूर रहेगा। नई चुनौतियां स्वीकार करने की ललक आपके भीतर पैदा होगी। जो पुराने कार्य इस वर्ष में अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए इस सप्ताह आपके सितारे आपका साथ देंगे। कुछ नया कर दिखाने के लिए आप हमेशा तैयार रहते हैं, आप दूसरों को भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं।

वृष : यह सप्ताह आपके लिए बढिय़ा रहेगा और आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नया वाहन या फ्लैट खरीदने की भी सोच सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और प्रोमोशन या वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। समाज में आप का यश और मान बढ़ेगा। घर की साज सज्जा पर भी आप कुछ राशि खर्च कर सकते हैं। धार्मिक कार्य में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है।

मिथुन : नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए यह माह उत्तम है। परिवार में शुभ कार्य होने के योग बने हुए हैं। प्रॉपर्टी आदि लेने के लिए भी यह समय अनुकूल है लेकिन घर में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। कोई अटका हुआ कार्य पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी।

कर्क : यह सप्ताह आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। अगर नौकरी पेशा हंै, तो प्रोमोशन का योग बनेगा। आपकी सामाजिक छवि भी उभरेगी। कामकाज में बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसके लिए यह समय उत्तम है। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। सप्ताह के अंत में मांगलिक कार्य में शिरकत करने का मौका मिलेगा और बहुत पुराने किसी मित्र से मुलाकात करके मन प्रसन्न होगा।

सिंह : यह सप्ताह आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है। लंबे समय से अटके हुए काम अब सिरे चढऩे लगेंगे और इनकम का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में भी सहभागी होंगे। नौकरी में प्रोमोशन के संकेत मिल रहे हैं। अविवाहित हैं तो शादी के लिए रिश्ते आएंगे। घर में किसी सदस्य को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कत हो सकती है। यात्रा में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या : यह सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। संतान सुख मिलेगा। मित्रों या परिवार के लोगों के साथ यात्राएं होंगी। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक शुभ समाचार मिलेगा। पैतृक धन संपत्ति मिल सकती है। हृदय रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में भी समय व्यतीत करेंगे। दूरसंचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला : लंबे समय बाद कोई बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ग्रहों का वर्तमान गोचर आपके पक्ष में है। शत्रु को परास्त करने में कामयाब होंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह बढिय़ा गुजरेगा। परिवार के साथ यात्रा करने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मानसिक शांति की अनुभूति होगी। शुभ कार्य पर व्यय करेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा और अधिकारियों के साथ आपका बेहतर तालमेल बनेगा। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। संतान की कोई उपलब्धि आपको खुशी प्रदान करेगी। लेकिन खर्चों की अधिकता रहेगी। बहुत सोच समझकर धन का निवेश करें लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु : यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी लेकिन कोई अनावश्यक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। शेयर मार्केट में काम करने वाले लोगों को लाभ होगा। विद्यार्थियों को मनोवांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने में ही भलाई है। चिकित्सा पर खर्च करना पड़ सकता है।

मकर : यह सप्ताह आपके लिए चुस्ती फुर्ती भरा रहेगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो समय सही है। जमीन जायदाद में धन का निवेश कर सकते हैं। संतान प्राप्ति के योग भी हैं। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। संतान की कोई उपलब्धि आपको खुशी प्रदान करेगी और समाज में आप का प्रभाव भी बढ़ेगा।

कुंभ : यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य खराबी के संकेत मिल रहे हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। वैवाहिक पक्ष ठीक रहेगा। प्रोमोशन के चांस भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। किसी उच्च संस्थान में दाखिला लेने की इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन : अध्यापन, लेखन, विज्ञापन व मीडिया से संबंधित काम करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के भी योग बने हुए हैं। वैवाहिक जीवन में बहस से बचना उचित होगा। समाज में यश और मान बढ़ेगा। आय का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है। मनचाही जगह पर तबादला कराने में कामयाब रहेंगे।