केंद्रीय प्रतिनियुक्ती से वापस लौटे आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा होंगे डीजी जेल

By: Nov 20th, 2023 5:55 pm

शिमला। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ती से वापस लौटे आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा की नियुक्ती के आदेश जारी कर दिए हैं। आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा को प्रदेश सरकार ने महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं हिमाचल प्रदेश के रूप में नियुक्ती दी है। संजीव रंजन ओझा हिमाचल कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

वहीं, एडीजी आनंद प्रताप सिंह हिमाचल प्रदेश सलाहकार (सुरक्षा) के अलावा हिमाचल प्रदेश के एडीजीपी (एपी एंड टी), हिमाचल प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वहीं, एडीजी अभिषेक त्रिवेदी एडीजीपी, कानून और व्यवस्था, हिमाचल प्रदेश को एपी एंड टी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर देंगे। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ती के आदेश जारी किए हैं।