स्थापना दिवस पर कर्मचारियों को सम्मान, TMC के सभागार में जुटे 50 कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी
हैड क्वार्टर ब्यूरो-टीएमसी
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने 58 वां स्थापना दिवस टांडा मेडिकल कालेज के सभागार में सोमवार को धूमधाम से मनाया। इस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश भर से हजारों कर्मचारियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रदेश भर से 50 से ज्यादा कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी टांडा मेडिकल कालेज के सरदार शोभा सिंह सभागार में 20 सालों से चल रहे लंबे संघर्ष के बाद मिली ओपीएस के कर्णधार प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में पूरे हिमाचल प्रदेश से हजारों कर्मचारी एकजुट होकर एकत्रित हुए। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की स्थापना 20 नवंबर, 1966 को कर्मचारियों के हितों के लिए रमेश चंद्र के द्वारा की गई थी। राज्य स्तरीय स्थापना दिवस पर आरएस बाली ने महासंघ के संस्थापक रमेश चंद्र को उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किए । इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने समस्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जल्द प्रदेश सरकार के समक्ष जेसीसी के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों को रखेगा स्थापना समारोह में हर जिला से सैकड़ों कर्मचारियों ने इस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एसएस जोगटा ने अपने पूर्व के तजुर्बों को भी कर्मचारियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर रमेश चंद्र के पुत्र अनूप शर्मा भी शामिल रहे।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मंडी प्रधान लेख राज, चंबा प्रधान विजय कुमार, बलदेव विष्ट किन्नौर जिला प्रधान, रानू राम जिला प्रधान हमीरपुर, अमर चंद ठाकुर कुल्लू जिला प्रधान, मनदीप जिला प्रधान सोलन, राम चंद्र जिला प्रधान सिरमौर, प्रकाश बादल राज्य अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल स्टाफ वन विभाग, तेज राम जल शक्ति विभाग राज्य अध्य्यक्ष फिटर एसोसिएशन, बलदेव वरिष्ठ उपाध्यक्ष चालक परिचालक महासंघ, सन्नी स्टेट प्रधान जलरक्षक महासंघ, एलआर कौंडल राज्य अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग, जेई यूनियन संजीव ठाकुर राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमाचल पथ परिवहन निगम के साथ-साथ समस्त अलग अलग खंडों के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ राज्य कार्यकारिणी सदस्य सौरभ वैद, भरत शर्मा, रजनीश ठाकुर, अलका गिल, इंद्रदत्त, अनिल शर्मा, गिरीश कुमार, नारायण, रजनीश के साथ जिला कार्यकारिणी के कई सदस्यों को भी मंच से सम्मानित किया गया।