नदी के किनारे कूड़ा डंप करने कंपनी के कर्मचारियों का काटा चालान

स्टाफ रिपोर्टर-मंडी
नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। गुरुवार को महापौर विरेंद्र भट्ट, पार्षद हरदीप सिंह राजा, बैहना वार्ड के पार्षद भानु व नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा वार्ड नंबर 14 बैहना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आईटीसी कंपनी गुटकर के कर्मचारियों द्वारा कूड़े-कचरे को नदी के किनारे डंप किया जा रहा है, जिन्हें मौके पर ही पकड़ कर डांट फ टकार लगाई और अंतिम चेतावनी दी है। वहीं कूड़े को वापस गाड़ी में भरवाकर नगर निगम की डंपिंग साइट बिंद्रवणी भेजा गया।

इसके अलावा इन कर्मचारियों का 5000 का चालन करवारकर इन्हें कड़ी हिदायत दी गई है कि अगर दोबारा नदी किनारे कूड़ा कचरा फेंका जाता है तो स्वच्छ भारत मिशन अधिनियम 2016 के अंतर्गत सख्त से सख्त कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। वीरेंद्र भट शर्मा ने बताया कि निगम के क्षेत्र को साफ सुधरा रखना निगम की प्राथमिकता है। यदि काई भी कूड़ा कचरा फें कता पाया जाता है तो सक्त कार्रवाई अमल में लार्ई जाएगी और निगम के सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य करवाए जाएंगे।