साप्ताहिक भविष्यफल : पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह

By: Dec 9th, 2023 12:20 am

पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह। यह राशिफल आपको देगा आपके इस सप्ताह की घटनाओं की जानकारी व आपके स्वास्थ्य और कैरियर संबंधी सलाह। 

10 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2023 तक

मेष : इस सप्ताह परिश्रम की अधिकता रहेगी और धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। अपनी कमजोरी का बखान न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनियोजित खर्चों में भी वृद्धि होगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृष : अगर आपके बच्चे विदेश में पढऩे की महत्त्वाकांक्षा संजोए हैं, तो यह समय आपके लिए काफी महत्त्वपूर्ण रहेगा और आप बच्चों के सपनों को साकार कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह खट्टा मीठा रहेगा। लेकिन किसी गंभीर रोग से ग्रस्त होने का योग नहीं है। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। जो विवाह योग्य युवक-युवतियां हैं उन्हें अच्छे रिश्ते आएंगे।

मिथुन : हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपनी वाकपटुता और चतुराई से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, वे अपने हुनर की छाप छोडऩे में कामयाब रहेंगे और अपने आला अधिकारियों का दिल भी जीतेंगे। चंद्रमा आपके लिए उन्नति के मार्ग बनाएंगे। आर्थिक लाभ के योग भी हैं। जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय में हैं, उनके लिए भी समय सुखद है।

कर्क : अति भावुकता से बचना होगा। वैसे करियर के लिहाज से समय अनुकूल है। जो लोग सरकारी व निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश में हैं, उनकी चाहत पूरी हो सकती है । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी मनोवांछित सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्य के योग भी बन रहे हैं। साथ ही कार्य क्षेत्र में नई-नई योजनाएं इस समय बननी शुरू होंगी। आलस्य को स्वयं पर हावी न होने दें।

सिंह : मान-समान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और जीवन में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिलेगा। वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बने हुए हैं। प्रोमोशन की भी संभावनाएं हैं। अब तक की हुई मेहनत रंग लाएगी। लेकिन बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई भी महत्त्वपूर्ण शुरुआत करने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें।

कन्या : बृहस्पति आप पर मेहरबान रहेंगे, लेकिन राहु आपके लिए कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है, इसलिए नौकरी पेशा जातकों को सलाह दी जाती है कि वे कार्यस्थल की राजनीति से दूर ही रहें। आमदनी के स्रोत बढऩे से आर्थिक जीवन और बेहतर होगा। नए निवेश से भी भरपूर लाभ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा खट्टा-मीठा रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें।

तुला : शनि की ढैय्या चल रही है इसलिए थोड़ा सचेत रहना होगा। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचना होगा और अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा। परंतु संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। मांगलिक कार्य के योग भी बन रहे हैं। व्यवसाय में सुधार होगा और विदेश जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा विचारों में मतभेद रह सकता है।

वृश्चिक : विरोधियों के हौंसले पस्त करने में आप कामयाब रहेंगे। कार्य स्थल पर अपने वरिष्ठ कर्मियों का पूरा सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग भी बनते हैं लेकिन अनचाही जगह पर तबादला नहीं होगा। आपका आत्मबल मजबूत बना रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा के लिए जाना हो सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु : इस सप्ताह आपकी धर्म, कर्म में रुचि रहेगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। संतान सुख में भी वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मनचाही जगह पर तबादला हो सकता है। जो लोग निजी क्षेत्र में हैं, उनके लिए भी समय बढिय़ा है। उपहार के आदान-प्रदान के अवसर आएंगे। किसी संत महापुरुष का सान्निध्य भी हासिल होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा।

मकर : पुरानी प्रॉपर्टी को मेंटेन करने पर खर्चा हो सकता है। संपत्ति के मामलों में भागदौड़ भी करनी पड़ सकती हैं, लेकिन जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें करियर में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बढिय़ा रहेंगे। संघर्ष की स्थिति में जीवन साथी आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। बॉस के साथ संबंध सुदृढ़ होंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव भी बढ़ेगा।

कुंभ : थोड़ा सजग रहने का समय है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर आ जाती हो। स्वयं को विवादों से दूर ही रखें और परिवार को ज्यादा समय दें। संतान की तरफ से खुशी हासिल हो सकती है। घर में नए मेहमान के आगमन के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष भी ठीक रहेगा। लेकिन अभी निवेश से बचें। प्रात: सूर्य को अघ्र्य दिया करें।

मीन : मन प्रफुल्लित रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान भी होगा। कार्यक्षेत्र में मनोवांछित सफलताएं मिलेंगी। कला, संगीत, फाइन आर्ट, इंजीनियरिंग, लेखन, कानून व समाजसेवा से जुड़े जातकों को बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन भी बढिय़ा रहेगा। जीवन के प्रति लचीला दृष्टिकोण अपनाएंगे। कल्पनाशीलता प्रखर रहेगी।