भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
विधानसभा क्षेत्र मंडी विधायक अनिल शर्मा, भाजपा मंडी मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंडी अध्यक्ष दलीप विष्ट से विचार विमर्श करने के उपरांत भाजपा किसान मोर्चा मंडी मंडल अध्यक्ष लेख राज राणा ने किसान मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। भाजपा किसान मोर्चा मंडी मंडल में सुजान सिंह थनौट, धनी राम बलोह, जय सिंह खलाणु, तेज राम कोटली, हेमंत कुमार राणा पंडोह व हरीश कुमार कोटली को मंडल उपाध्यक्ष व हरीश राणा सेहली व विजय शर्मा पंडोह को मंडल महामंत्री व राम लाल बनेर ड्वाहण को मंडल कोषाध्यक्ष व हुकम चंद बीर, दलीप सिंह सदोह, बेली राज कासण, खुशहाल सिंह ठाकुर तांदी, अमर चंद बाड़ी व राकेश कुमार रखून को मंडल सचिव व कर्ण सिंह अरनोट चलोह को मंडल कार्यालय सचिव व हेम सिंह ड्वाहण को मंडल प्रवक्ता व अजय कुमार खलाणू को मण्डल मीडिया प्रभारी व नीरज कुमार लागधार को मंडल सोशल मीडिया प्रभारी व अभय राणा सताहण को मण्डल आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लेख राज राणा ने सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को उनके नव दायित्व एवं नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा की यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।