लोहड़ी पर महारौनक…मंडी में गजक-मूंगफली की महक

मंडी-पंडोह। मंडी जिला में लोहड़ी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लोग डीजे की धूनों पर थिरके। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक तरीके से इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया गया। वहीं पंडोह में भी लोहड़ी पर्व की धूम रही। पंडोह के बाज़ार में इस वर्ष मूंगफली आदि का जमकर व्यापार हुआ है।

बाजार में तिल धरने को जगह नहीं थी। लोगों ने अपनी जरूरत की खूब खरीदारी की। व्यापार मंडल पंडोह के प्रधान कुलदीप आनंद ने कहा कि पहली बार पंडोह बाजार में लोहड़ी के पर्व पर लोगों ने इतने बड़े रूप में खरीदारी की है। जो पंडोह के व्यापारियों के लिए खुशी की बात है।