MP में कोरोना से 11 हजार लोगों ने गंवाई जान, स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी
Feb 12th, 2024 5:47 pm
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोविड से अब तक लगभग 11 हजार लोगों की मौत हुई हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज विधानसभा में विधायक अनुभा मुंजारे के सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में संचालित सार्थक पोर्टल अनुसार अब तक कोविड से 10 हजार 786 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें से सर्वाधिक मौतें इंदौर में एक हजार 472 और भोपाल में एक हजार 51 दर्ज हुई हैं। वहीं सबसे कम मौतें सिवनी में 28 और डिंडोरी में 29 दर्ज हुईं। सरकार के अनुसार राज्य में 10 लाख 56 हजार 652 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, उनमें से 10 लाख 45 हजार 860 ने इस संक्रमण को मात दी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App