ओवर स्पीड गाडिय़ों के काटे चालान

डीएसपी अदिति सिंह ने वाहन चालकों से की गाड़ी धीमे चलाने की अपील

कार्यालय संवाददाता -पांवटा साहिब
डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह के निर्देशों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्पीड गन मशीन का इस्तेमाल हाई-वे पर शुरू कर दिया है। इस दौरान हाई-वे पर तेज गति से वाहन चलाने वालों के अब हर रोज चालान काटे जा रहे हैं। जिसके चलते यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड में वाहन चला रहे 24 वाहन चालकों के चालान कर हजारों रुपए का जुर्माना वसूला।

इसके साथ ही सोशल मीडिया व अन्य स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस लोगों को तेज गति से वाहन न चलाने की सलाह दे रही है और जागरूक कर रही है कि वाहन धीमा चलाएं। स्पीड गन मशीन एनएच के पास हर रोज लगाई जाएगी, ताकि तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी चालक अपने वाहन को तेज गति से न चलाएं,