भारत की विश्व गुरु की छवि पर आंंच न आए…
रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा था, ‘यदि आप भारत को जानना चाहते हैं, तो विवेकानंद को पढि़ए। उनमें आप सब कुछ सकारात्मक ही पाएंगे, नकारात्मक कुछ भी नहीं।’ भारत में बहुत से ऐसे महान महापुरुष हुए हैं और बेशक इन महापुरुषों के जन्मदिन या पुण्यतिथियों पर सरकारों या प्रशासन की तरफ से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। अगर इन महापुरुषों की बातों या शिक्षाओं का अनुसरण किया जाता रहता तो आज विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की राजनीतिक छवि भ्रष्टाचार, संप्रदायवाद-जातिगत राजनीति या फिर घोटालों के कारण सारी दुनिया में बदनाम न हुई होती। महापुरुषों के सपने सिर्फ बातों से साकार नहीं होने वाले। इसके लिए देश के हरेक नागरिक को महापुरुषों की बातों पर अमल करना होगा। भारत की विश्व गुरु की छवि पर आंच नहीं आनी चाहिए।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App