भारी बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा बंद

आनी-निरमंड उपमंडल की 69 पंचायतों का सीधा संपर्क कटा
स्टाफ रिपोर्टर-आनी
आनी क्षेत्र में बुधबार और गुरुबार को जमकर वर्षा हुई और यहाँ के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई । जिससे पहाड़ों नें बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। आनी व बंजार के मध्य 10280 फीट की ऊंचाई पर स्थित जलोडी दर्रे पर करीब 3 फुट में बर्फबारी होने की सूचना है। बर्फबारी के कारण आनी व निरमंड उपमंडल की 69 पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोडऩे बाला एनएच 305 सडक़ मार्ग खनाग व घियागी के मध्य वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्णतय: बंद हो गया है। जिसके इन दोनों उपमंडलों का जिला मुख्यालय कुल्लू से सीधा संपर्क पूरी तरह से कट गया है। वर्षा व बर्फबारी से तापमान में आई भारी गिरावट से ठंड भी काफी बढ़ गई है। लोग ठंड की वजह से घरों में दुबक गए हैं। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने ठंड से बचाव के लिए बुखारी, देसी तंदूर तथा निचले क्षेत्रों में लोगों ने गर्म वस्त्र के साथ अंगीठी व हीटर सहित उपकरणों का सहारा लिया हुआ है। लगभग पांच माह बाद हुई मौसम की पहली वर्षा व बर्फबारी से किसानों व बागबानों के चेहरे खिल उठे हैं।

सीजन की पहली बर्फबारी से एक तरफ बागबानों के लिए
ये खुशी की सौगत मानी जा रहा है तो दूसरी ओर किसानों के लिए भी राहत मिली है। जबकि होटल करोबारियों के लिए ताजा वर्फबारी वरदान साबित हुई है। हिमपात से प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। वर्फबारी के कारण आनी में एन एच 305 सहित अन्य कई ग्रामीण सडक़ें अबरुद्ध हुई हैं और परिवहन की कई बसें भी विभिन्न रूटों में फंस गई हैं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।