पंचायत उपचुनाव… बलद्बाड़ा में हंसा प्रधान फतेहपुर से सुभाष चंद नए वार्ड मेंबर

टीम-बलद्वाड़ा, सरकाघाट
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत बलद्बाड़ा में प्रधान पद के लिए रविवार को उपचुनाव करवाए गए। जिसमें कांग्रेस समर्थित हंसा देवी को प्रधान चुना गया। हंसा देवी कुल 1067 मत पड़े जबकि भाजपा समर्थित सुनीता देवी को 522 ही मत पड़े और नीलमा देवी को 693 मत पड़े। इस तरह हंसा देवी प्रधान घोषित किया गया। बता दे कि पूर्व प्रधान ज्ञानो देवी अपने पद से किन्हीं कारणों से हटा दिया गया था। उसके बाद पंचायत प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। अव नव निर्वाचित प्रधान हंसा देवी से लोगों को बहुत सी उम्मीदें बंधी है।

उधर नवनिर्वाचित प्रधान हंसा देवी ने मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जब लोगों ने मुझे पंचायत में भेजा है तो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। वहीं ग्राम पंचायत फतेहपुर में वार्ड मेंबर के लिए भी उपचुनाव करवाया गया। जहां सुभाष चंद व सीमा देवी के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिसमें सुभाष चंद को 98 मत पड़े और सीमा देवी को 93 मत पड़े । जिसमें सुभाष चंद्र को विजेता घोषित किया गया

केयोली पंचायत में चमन लाल चुने वार्ड सदस्य
थुनाग। सराज विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत केयोली के वार्ड नंबर तीन में पंचायत सदस्यों के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से हुए। जिसमें कुल मत 123 पड़े जिसमें वार्ड सदस्य के लिए दो उम्मीदवार खड़े थे। जिसमें एक निर्मल सिंह तथा दूसरे चमन लाल ठाकुर थे। जिसमें चमन लाल ठाकुर ने निर्मल सिंह को हराकर जीत हासिल की है। चमन लाल ठाकुर को 71 मत और निर्मल सिंह को 52 मत प्राप्त हुए। वहीं चमन लाल के जीतने पर बार्ड के लोगों ने चमन लाल को हार पहनाकर सम्मानित किया। बीडीओ सराज प्रियंका वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत केयोली के वार्ड नंबर तीन केयोली दूसरी में बाऱ सदस्य का पद खाली हुआ था। इसमें जो वार्ड सदस्य थे उन्होंने अपना त्यागपत्र दिया था। इसके बाद इस बार्ड में वार्ड पांच के लिए उपचुनाव करवाए गए। उन्हें बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए।