रिकांगिपओ में केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रैली

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—रिकांगपिओ
संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच और संयुक्त किसान मंच के आह्वान पर भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) सीमा सडक़ संगठन (बीआरओ) और शोंगटोंग हाइड्रो प्रोजेक्ट में जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली गई। इस अवसर पर मजदूरों को संबोधित करते हुए इंटक राज्य उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी, कुलवंत नेगी, इंटक जिला किन्नौर अध्यक्ष, मान चंद नेगी ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों में सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियां मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, जनविरोधी और हमारे देश के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पिछले दस साल के शासन का ट्रैक रिकॉर्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है कि इसका मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, जन विरोधी और राष्ट्र विरोधी अपने चरित्र के अनुरूप अंतरिम बजट ने श्रमिकों, किसानों और किसानों के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है।

बड़े पैमाने पर आम जनता ने सत्ता में वापस आकर 24 जून तक अपने विकासित भारत का ब्लू प्रिंट तैयार करने का दावा किया है। संयुक्त केंद्रीय ट्रेड यूनियनें इस सत्तारूढ़ शासन को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया जो भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही है, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि, बढ़ती रोजगार हानि और बढ़ती बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल, कृषि इनपुट पर कोई सबसिडी नहीं दी जा रही है और कोई कृषि उपज पर एमएसपी को कानूनी अधिकार नहीं होने से आम लोगों का जीवन दयनीय हो गया है।