मेले के मद्देनजर एसपी साक्षी वर्मा ने किया शहर का निरीक्षण

मंडी। जिला पुलिस प्रशासन ने शिवरात्रि को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने शहर का निरीक्षण किया और ट्रैफि क व्यवस्था को कैसे सुचारू बनाए जाए इस संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। साक्षी वर्मा ने मंडी शहर के चौहाटा बाजार से लेकर मेला स्थल पडल मैदान तक पैदल चलकर टै्रफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। साक्षी वर्मा ने बताया कि शहर के निरीक्षण के दौरान शिवरात्रि महोत्सव में ट्रैफि क व्यवस्था को किस तरह से सुचारू बनाना है इसको लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है तथा इस महोत्सव को सफ ल रूप देने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।