विवादों में फंसे सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी, मॉडल सुसाइड केस में अभिषेक शर्मा को सम्मन

By: Feb 22nd, 2024 12:05 am

नई दिल्ली –  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सत्रहवें सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा विवादों में फंस गए हैं। अभिषेक शर्मा को सूरत की मॉडल तानिया सिंह के आत्महत्या मामले के संबंध में स्थानीय पुलिस से सम्मन मिला है। तानिया फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में काम कर रही थीं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फॉलोइंग थी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, 28 वर्षीय तानिया मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली थी। वह फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थीं।

उन्होंने अपने अपार्टमेंट की छत से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को तानिया की आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का संदेह है। पुलिस तानिया के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। इस दौरान अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है। कथित तौर पर अभिषेक का नाम ही तानिया की आखिरी डायल सूची में था। इस कारण पुलिस ने अभिषेक को सामान्य पूछताछ के लिए बुलाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App