ठाणा-झडीयार-ग्रयोह सडक़ की हालत खराब, विभाग से मरम्मत की लगाई गुहार

निजी संवाददाता-अवाहदेवी
क्षेत्र के संपर्क मार्ग में से ठाणा झडिय़ार ग्रयोह रोसो सडक़ मार्ग की स्थिति बदहाल हो गी है। यह मार्ग कई दिनों से नाले में तब्दील हो चुका है। अगस्त माह में हुई भारी बारिश व आपदा के दौरान इस सडक़ मार्ग में कई जगह भूस्खलन भी हुआ था। उसके बाद सडक़ को सुधारने का प्रयास नहीं हुआ है। हालांकि कई जगहों पर डंगे लगाने का काम चला हुआ है, लेकिन काफी ही धीमी गति से हो रहा है। यह संपर्क मार्ग कई जगहों पर खाई में तब्दील हो चुका है। जिसमें वाहन चलाने वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। नाबार्ड के तहत बनने वाले इस संपर्क मार्ग में सुविधा राम भरोसे ही चली हुई है।

अभी तक इस संपर्क मार्ग में पैरापिट व क्रेश बैरियर भी नहीं लगाए गए हैं। इस गांव से जोडऩे वाले करीब एक दर्जन से अधिक परिवारों को समस्या लगातार पेश आ रही है लेकिन यह संपर्क मार्ग जडियार होते हुए गंतव्य तक नहीं पहुंची है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द ही सडक़ की दशा सुधारने की गुहार लगाई है। इस बारे सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार राणा लोक निर्माण विभाग उप मंडल टीहरा ने कहा की समस्या ध्यान में है। जल्द ही सडक़ मार्ग का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।