फोरलेन पर भिड़ीं दो गाडिय़ां महिला की मौत, तीन घायल

निजी संवाददाता- औट
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे में स्नोर घाटी के झीड़ी पार्क के पास एक टाटा सूमो गाड़ी व एक क्रेटा गाड़ी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गाड़ी टाटा सूमो एचपी 01के-4270 मंडी की तरफ जा रही थी तथा क्रेटा गाड़ी एचपी 34 एफ- 0801 कुल्लू की तरफ जा रही थी। इस दौरान झीड़ी जोगणी माता मंदिर पहुंचते ही दोनों गाडिय़ों की आपस में भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया। जहां गंभीर रूप से घायल एक महिला गीता देवी पत्नी अंबिका प्रसाद उम्र 32 वर्ष गांव भाटग्रां तहसील भुंतर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 3 अन्य गंभीर घायलों में से एक घायल को नेरचौक से पीजीआई चंडीगढ़ रैफ र किया गया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति अंबिका प्रसाद और भाई हनी सिंह के साथ क्रेटा कार में कुल्लू की तरफ आ रही थी।

क्रेटा कार को गीता देवी का पति अंबिका प्रसाद चला रहा था। इसी बीच जब यह लोग झीड़ी के पास पहुंचे तो गलत लेन में ओवरटेक करते हुए टाटा सूमो आ गई और दोनों वाहनों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें के्रटा कार में बैठे और टाटा सूमो में सवार लोग घायल हो गए। बाद इलाज के दौरान कुल्लू अस्पताल में गीता देवी ने दम तोड़ दिया। जबकि गीता देवी के भाई हनी सिंह को पीजीआई के लिए रैफर किया है। टाटा सूमो चालक सुखदेव निवासी पांगी जिला चंबा चला था। सुखेदव और उसके साथ बैठे के अन्य सवार को भी हादसे में चोटे आई हैं। एएसपी मंडी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।