युवा चौपाल से पहुंचाई जाएगी केंद्र सरकार की उपलब्धियां

युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज बोले, कल प्रदेशभर के 500 से अधिक मंडलों में आयोजित होगा कार्यक्रम

निजी संवददाता-सोलन
युवा चौपाल के माध्यम से जन जन तक केंद्र की उपलब्धियां पहुंचाई जाएंगी। यह बात युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा मैक्रोडोनेशन का कार्यक्रम समूचे प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे। विकसित भारत के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी कर रहे है। उनके हाथ पक्के करने के लिए युवा कार्यकर्ता मैक्रोडनेशन का कार्य करंगे। अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश समूचे प्रदेश भर में 17 मार्च को सभी मंडलों में 500 से अधिक पर नमो टी स्टॉल लगाएगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र के महाविद्यालय परिसरों के बाहर, चौक-चौराहों पर और अधिक भीड़-भाड़ अथवा बड़े बाजार वाले क्षेत्र में युवा मोर्चा की टीमें लोगों को चाय पिलाने के साथ साथ देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे माइक्रो डोनेशन अभियान में नमो टी स्टॉल के माध्यम से नमो ऐप डाउनलोड करवा कर माइक्रो डोनेशन करवाएगा। माइक्रो डोनेशन 5 रुपए से लेकर 2000 तक पार्टी ने तय की है सभी अपनी क्षमता अनुसार इसमें सहयोग कर सकते हैं। नमो टी स्टॉल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 साल की उपलब्धियां लोगों को बताने का काम किया जाएगा।