मोदी सरकार के खिलाफ दौलतपुर चौक में कांग्रेस का प्रदर्शन

केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालते हुए रोष व्यक्त किया, जोरदार नारेबाजी की

स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
नगर पंचायत दौलतपुर चौक में शुक्रवार शाम को ब्लॉक कांग्रेस गगरेट ने केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालते हुए रोष व्यक्त किया। उक्त रैली मुख्य चौक से शुरू होकर बाजार से होते हुए बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी के खाते सीज कर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष को निशाना बनाने के लिए बदले की भावना से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही।

जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है, खासकर जब आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं। यह गिरफ्तारी दर्शाती है कि भाजपा सत्ता के लिए किस हद तक तडफ़ रही है। ब्लॉक कांग्रेस महासचिव वेद पाराशर ने बताया कि मोदी राज में एक भी भाजपा नेता को जांच या गिरफ्तारी का सामना नहीं करना पड़ा, जो सत्ता के दुरुपयोग और लोकतंत्र के पतन को उजागर करता है। भाजपा सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के लगातार उत्पीडऩ में एक हताशा की बू आ रही है। यह अत्याचार जनता के गुस्से को भडक़ाने वाला है। जिससे भाजपा का असली रंग उजागर हो रहा है, लेकिन निरर्थक गिरफ्तारियां हमारे संकल्प को मजबूत कर रही हैं।