रामपुर बुशहर में फाग मेले का श्रीगणेश

लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत, देवी-देवताओं का किया स्वागत

स्टाफ रिपोर्टर—रामपुर बुशहर
इस क्षेत्र का प्राचीन एवं प्रसिद्ध चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेला मंगलवार को रामपुर बुशहर में धूमधाम से शुरू हुआ। हर वर्ष होली के दूसरे दिन से फाग उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसमें मुख्य आकर्षण आसपास के इलाकों से आए देवी-देवता व उन के साथ आए देवलु और नर्तक दल होते है। पुरानी परंपरा के अनुसार राज दरबार गेट पर नगर परिषद द्वारा देवी-देवताओं का स्वागत किया। उसके बाद देवी-देवता राजगद्दी का आशीर्वाद लिया। यह उत्सव बसंत आगमन की खुशी में मनाया जाता है। पूर्व में जब इस क्षेत्र में यातायात एवं संचार का कोई साधन नहीं थे, तो आसपास के लोगों को आपसी मेलजोल दिक्कतें आती थी। वर्ष में नवंबर माह में लवी मेले का सदियों से आयोजन किया, जहां से लोग अपनी पुरे वर्ष विशेकर सर्दियों का सामान अपने घर ले जाते थे, जिसमें अधिकतर पुरुष भाग लेते थे। फाग यानी बसंत की शुरुआत में लोग घरों से बाहर निकालकर रामपुर फाग उत्सव, जिसमें अधिकतर महिलाएं भाग लेती। इस दौरान मेले में अपने सगे संबंधियों से मुलाकात कर वापस अपने कामों के लिए चले जाते थे।

यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, इसी क्रम में मंगलवार से रामपुर का फाग उत्सव विधिवत शुरू हुआ। फाग उत्सव में शिमला, कुल्लू आसपास के इलाकों से 26 देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया है। देवी-देवताओं के रामपुर पहुंचने पर राज दरबार मुख्य द्वार पर प्रथम दिन नगर परिषद रामपुर की ओर से उनका स्वागत किया गया, उसके बाद सभी देवी-देवता राज दरबार में राजगद्दी को आशीर्वाद देते हैं। महल मुख्य द्वार पर राज परिवार के लोग उनकी पूजा अर्चना करते हैं। इस बार राज परिवार की ओर से हिमाचल के कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने देवी-देवताओं का स्वागत किया। हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हर साल फाग मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में बुशहर क्षेत्र के सभी देवी-देवता राजमहल परिसर आकर होली का पर्व मनाते है। इस दौरान देवी देवता आने वाले वर्ष की लोगों को शुभ आशीर्वाद देते है। सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया कि यह पारंपरिक और प्राचीन मेला है। आज भी उसी परंपरा को कायम रखते हुए देवी-देवता लोगों को रामपुर आकर आशीर्वाद देते हैं। इस मेले में हजारों लोग एकत्रित होकर खुशियां मनाते है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डाक्टर वरुण ने बताया कि मगंलवार से फाग मेले का शुभारंभ हुआ है। मेले में 26 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया है।