दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का निरीक्षण

नगर पंचायत कंडाघाट में फेरीवाले का काटा चालान, दुकानदारों को निरीक्षए के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक पर दी चेतावनी

निजी संवाददाता-कंडाघाट
नगर पंचायत कंडाघाट में गुरुवार को नगर पंचायत कंडाघाट के अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत कंडाघाट के स्थानीय बाजार की दुकानों में हिमाचल प्रदेश में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसी निरीक्षण के दौरान एक फेरी वाले की भी जांच की गई जिससे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद की गई । इस पर कार्यवाही करते हुए उसका चालान काटा गया। बता देंं कि पिछले दिनों,नगर पंचायत कंडाघाट के कार्यकारी सचिव अभिनव शर्मा व कनिष्ठ अभियंता द्वारा कंडाघाट बाज़ार का औचक निरिक्षण किया गया था, जिसमे उन्होंने लोगों को पॉलीथीन इस्तेमाल न करने तथा उच्च गुणवत्ता वाले केरी बैग इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया था। आज इसी कड़ी को जारी रखते हुए यह कार्यवाही अमल में लाई गई।

गुरूवार को एक बार फिर से इस मौके पर उन्होंने नगर पंचायत कंडाघाट के स्थानीय बाजार के लगभग सभी दुकानों पर जाकर सभी दुकानदारों को जागरूक किया। इस विशेष अवसर पर अभिनव शर्मा ने कहा कि पॉलिथीन समस्त मानव जाति के लिए बहुत ही घातक है। इसके साथ साथ पृथ्वी पर जितने भी जीव है सभी के लिए पॉलिथीन खतरनाक है। उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 80 जी एसएम से अधिक वाले पॉलिथीन बैग प्रतिबंधित है। अवसर पर नगर पंचायत कंडाघाट के कार्यकारी सचिव अभिनव शर्मा, कनिष्ठ अभियंता घनश्याम शर्मा,सहित नगर पंचायत कंडाघाट के कर्मचारी मौजूद रहे।