इंटक की कार्यकरिणी गठित हितेश्वर सिंह को सौंपी कमान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो -मंडी
इंटक जिलास्तरीय बैठक शनिवार को गांधी भवन में आयोजित की गई। जिसमें इंटक जिलास्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से हितेश्वर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। जिसके लिए उन्होंने इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे, प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा उर्फ बबलू पंडित, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश महासचिव राजे?श कश्यप का ध?न्यावाद किया। उन्होंने कहा कि वह अपने इस नए दायित्व को मजदूरों व ट्रेड यूनियन की मांगों को पूरा करवाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि इंटक इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस भारत में सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन फेडरेशन है। इंटक की स्थापना 1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सहयोग से की गई थी। वहीं जिला कार्यकारिणी में अश्वनी राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश कुमार उपाध्यक्ष, संजय कुमार सचिव, भूपेंद्र ठाकुर वरिष्ठ महासचिव, दिव्यांशु कुमार महासचिव, पुनीत कुमार बल्ह ब्लाक अध्यक्ष और भूपेंद्र कुमार को सह सचिव चुना।