ईशा अंबानी बहुत अच्छी दोस्त

मुंबई –  बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में शामिल हुई थीं। इसे बाद आलिया ने हाल ही में एक बातचीत में ईशा अंबानी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की। ईशा और आलिया बिजनेस पार्टनर भी हैं। ईशा के रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने 2023 में आलिया के ब्रांड एड-ए-मम्मा में 51 फीसदी की साझेदारी ली थी। आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद नवंबर 2022 में दोनों ने अपने पहले बच्चे राह कपूर का स्वागत किया था।

हाल ही में आलिया ने ईशा के साथ अपने इक्वेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, मुझे बेहद खुशी है कि हमें रिलायंस के साथ साझेदारी मिली। उन्होंने कहा कि ईशा अंबानी और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों ने एक ही समय में बच्चों को जन्म दिया। मेरी बेटी राहा और उनके जुड़वां बच्चों में लगभग एक सप्ताह का अंतर है। इसलिए यह सब भी उसी समय अचानक से हुआ, ऐसे जैसे हम दोनों मां हैं।