पोस्टर मेकिंग में करण कुमार प्रथम स्थान पर

हिमालयन ग्रुप कालाअंब का छात्र प्रदेश भर में आया अव्वल, प्रबंधन ने थपथपाई पीठ

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- नाहन
जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित देश के नामी गिरामी व्यवसायिक कालेज हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर साइंस के छात्रों ने फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हिमालयन गु्रप के बीसीए स्ट्रीम के सेमेस्टर दो के छात्र करण कुमार ने हिमाचल प्रदेश में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हिमालयन समूह कालाअंब के अध्यक्ष रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल व निदेशक मन्नत बंसल ने कहा कि यह प्रतिस्पर्धा राज्य सतर्कता एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित की थी। उन्होंने कहा कि कालेज के छात्र करण कुमार ने यह जीत प्रतियोगिता की थीम मैं भ्रष्टाचार देखता हूं, मैं यह काम बंद करता हूं श्रेणी के तहत हासिल की।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर उनके असाधारण काम से उन्हें राज्य सतर्कता विभाग द्वारा पांच हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हिमालयन समूह के अध्यक्ष रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल व निदेशक मन्नत बंसल ने बताया कि हिमालयन गु्रप कालाअंब आज के समय का तेजी से बढ़ता हुआ संस्थान है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में जहां न केवल छात्रों को तकनीकी शिक्षा दी जाती है तो वहीं उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे रहने के बारे में बताया जाता है। यही वजह है कि छात्र बहुत उत्साहित होकर सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कालेज की शान बढ़ाते हैं। हिमालयन समूह के अध्यक्ष रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल व निदेशक मन्नत बंसल ने बताया कि हिमालयन गु्रप कालाअंब आज के समय का तेजी से बढ़ता हुआ संस्थान है। उन्होंने कहा कि इसका ताजा उदाहरण बीसीए सेमेस्टर-2 के अर्पित नामक एक अन्य छात्र भी हैं। अर्पित ने भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध विषय पर उसी प्रतियोगिता के लिए प्रमाण पत्र जीता। उन्होंने दोनों छात्रों को भविष्य में ओर अधिक उपलब्धियों और बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और सुखद भविष्य के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया।