मंडी नगर निगम ने शहर के छात्रों को दी सौगात

मेयर वीरेंद्र भट्ट ने टाउन हॉल में किया लाइब्रेरी का शुभारंभ, एक साथ 40 बच्चे बैठकर कर सकेंगे पढ़ाई

स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
नगर निगम मंडी ने बुधवार को टाउन हॉल मंडी में पुस्तकालय का शुभारंभ किया। नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र शर्मा ने समखेतर स्थित टाउन हॉल में पुस्तकालय का शुभारंभ कर बड़ी सुविधा प्रदन की है। जिसका सीधा लाभ शहर के अनेकों विद्यार्थियों को मिलेगा। निगम के आयुक्त एचएस राणा ने महापौर का स्वागत किया गया तथा इस उपलक्ष्य में एक लघु जनवार्ता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा विकास के दायरे को बढ़ाते हुए समाज के हर तबके का सर्वभौमिक विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। जिसमें मात्र निर्माण कार्यों से कहीं आगे बढक़र समाज के बौद्धिक विकास के बारे कार्य किए जा रहे हैं ताकि आने वाली पीढिय़ां इन सुविधाओं का लाभ ले सकें। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा इस पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया है जिसमे एक समय में 40 लोग इक_े बैठ सकते हैं।

इस पुस्तकालय को ई पुस्तकालय के रूप में स्थापित किया है जिससे यहां पठन करने वाले विद्यार्थियों को वाईफाई की सुविधा भी मिल सकेगी। शुरुआती तौर पर इसे सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक खोला जाएगा साथ ही मासिक शुल्क भी मात्र 500 रुपए रखा गया है । आगे भी जल्द ही नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पुस्तकालय, पाठनालय स्थापित किए जाएंगे। वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि निगम वार्ड स्तर पर पुस्कालय खोलने जा रही है। जिसके लिए उचित स्थान का चयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम मंडी छोटी काशी के विकास के लिए कार्य कर रहा है। जिसके लिए उन्हें निगम वासियों के सहयोग की भी आवश्यकता है। उन्होंने लागों से भी सहयोग की अपील की है। इस मौके पर उपमहापौर माधूरी कपूर, पार्षद अलकनंदा हांडा, सुदेश कुमारी, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा, पार्षद कृष्ण भानू, मनोनीत पार्षद नीतिन भाटिया, यशकांत कश्यप, दर्शन ठाकुर, नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा, अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा, अधिशांषी अभियंता दीपक महाजन सहायक अधिशांषी अभियंता ई. एचसी जसवाल, सहायक अभियंता नरेश, कनिष्ठ अभियंता अभय शर्मा नगर निगम के कर्मचारी व विभिन्न संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।