पंडित शिव किशोर मुख्य संरक्षक

वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद संतोखगढ़ की टीम में हुआ विस्तार

स्टाफ रिपोर्टर-संतोषगढ़
स्थानीय नगर के वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद संतोखगढ़ की बैठक गुरुवार को डॉक्टर राम नारायण प्रभाकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के सचिव जगमोहन सिंह वालिया ने बताया कि आज कार्यकारणी गठित की गई। जिसमें मुख्य संरक्षक पंडित शिव किशोर वासुदेव, संरक्षक लक्ष्मण सिंह सैनी, सतीश कुमार चब्बा, कोषाध्यक्ष नरेश पराशर, वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र सैनी, अमर सिंह सैनी, उप प्रधान गोपाल सैनी, प्रमेश शर्मा, सह सचिव देस राज शर्मा, चरण सिंह सैनी, चरण दास महाजन, प्रेस सचिव बलराम महे, संगठन सचिव प्रताप सिंह नेगी, पंडित प्यारे लाल शास्री, दिलबाग सिंह वैध, हेमराज सैनी, कार्यकारिणी सदस्य तेलु राम गौतम, विक्रमजीत चब्बा, मदन लाल प्रहलाद, सुभाष चंद्र शर्मा, राकेश चब्बा, नागेश चब्बा, हरबंस लाल सैनी, वीरेंद्र प्रभाकर, तेलु राम सैनी, राजा राम सैनी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सचिव जगमोहन सिंह वालिया ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद संतोखगढ़ और मजबूत करने को सदस्यता अभियान चलाने को प्रस्ताव पारित किया गया।