महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतर काम कर रहे पीएम

बंजार के अंबेडकर भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र शौरी ने बांधे तारीफों के पुल, योजनाओं पर अलख
स्टाफ रिपोर्टर-बंजार
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लोगों तक केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं को पहुंचाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। राष्ट्र स्तर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समापन किया है। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के महिलाओं के साथ संवाद को वर्चुअली विभिन्न स्थानों पर सुना गया। इस संवाद को सुनने के लिए बंजार भाजपा मंडल महिला मोर्चा द्वारा बंजार के अंबेडकर भवन में भी ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी मुख्यातिथि रहे। स्वयं सहायता समूहों व विभिन्न एनजीओ में सक्रिय कार्य कर रहीं महिलाओं तक सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए शक्ति वंदन अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया गया था।

अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई व योजनाओं से अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने की बात कही गई। देश के प्रधानमंत्री के महिलाओं के साथ संवाद को सुनने के लिए महिलाओं में ख़ासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र शौरी ने कहा कि ष्पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी की गरिमा व सुरक्षा और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए बेहतर वातावरण बनाया गया है। महिलाओं की जनप्रतिनिधित्व में भागीदारी को केंद्र की मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है। आज देश की प्रगति में महिलाओं की हिस्सेदारी बराबरी की हैए अतरू विकास कीश्रृंखला में महिलाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण है।