गाय के गोबर से बने प्रोडक्ट लोगों की पहली पसंद

स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
गोवंश के गोबर पर आधारित उत्पाद तैयार कर स्टार्टअप शुरू करने वाले करण सिंह द्वारा निर्मित उत्पाद अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आयोजित सरस मेले में आकर्षण का केंद्र बने हैं। लोग जमकर इन उत्पादों की खरीददारी भी कर रहे हैं। जिला मंडी के सदर विधानसभा क्षेत्र के चलोह निवासी कर्ण सिंह 5 रुपए किलो के हिसाब से स्थानीय लोगों से गोबर खरीदकर यह उत्पाद तैयार करते हैं। वहीं 10 से 15 महिलाओं को रोजगार भी प्रदान किया है। क रण सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी कंपनी का नाम श्री कामधेनु पंचगव्य उद्योग रखा है, जोकि पूरे प्रदेश में प्रसिद्घ है। करण सिंह हिमाचल के पहले स्टार्टअप हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान उन्होने इस काम को शुरू किया। गौ माता को अर्थव्यवस्था के साथ जोडऩे और स्वयं सहायता समुह की महिलाओं घर द्वार पर ही रोजगार उपल्बध करवाने क ी सोच के साथ उन्होंने यह स्टार्टअप शुरू किया था।

गाय के गोबर से बनाए गए यह उत्पाद इको फ्रैडली हैं, जिससे पर्यावरण पर भी प्रदुषित नहीं होता है। सरस मेले के दौरान भी गाय के गोबर से बने यह उत्पाद लोगों की पहली पंसद बने हुए हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री भी करण सिंह द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना कर चुके हैं। करण सिंह के पास ऑनलाइन ही उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदनें के लिए बहुत से लोगों के आर्डर आते हैं। उन्होंनेे फसबुक पर श्री कामधेनु पंचगव्य उद्योग के नाम से पेज बनाया है, जहां पर सभी ग्राहक उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को आर्डर करते हैं। इसके साथ साथ कर्ण सिंह द्वारा द पहाड़ी वेदा डाट कॉम के नाम से वेबासईट भी बनाई जा रही है। सभी उत्पाद लोगों के लिए वहाँ भी उपलब्ध होंगे। जिला मंडी के लिए यह गर्व की बात है कि करण ने जो कार्य शुरू कर रखा है उसे युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। वह गोबर से नाम पट्टिकाएं, स्वास्तिक, देवी देवताओं की मुर्तियां, राखियां इत्यादि उत्पाद बनाते हैं। वर्तमान में उनके द्वारा बनाई गई आजादी के अमृत महोत्सव की फे्रम लोगों की पहली पंसद बनी हुई है।