फाफण में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, गांव की महिलाओं ने मिलकर निकाली कलश यात्रा

स्टाफ रिपोर्टर-हमीरपुर
ग्राम पंचायत ऊखली के तहत आने वाले फाफण गांव में स्व. अमर सिंह डोगरा के नाम पर उनकी धर्मपत्नी ज्ञानो देवी ने श्रीमदभागवत कथा का आयोजन करवाया। रविवार को पूरे विवि-विधान के साथ श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ किया गया। गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। धार्मिक रिति रिवाज के अनुरूप पंडित सुरेश गौत्तम का ज्ञानो देवी के घर तक ले जाया गया। इसमें गांव के लगभग सभी लोग मौजूद रहे। आगामी सात दिनों तक रोजाना भागवत कथा का संचालन होगा।

पंडित सुरेश गौत्तम रोजाना लोगों को भगवान की महिला सुनाएंगे। बता दें कि स्व. अमर सिंह डोगरा गांव के प्रबुद्धजन थे। कुछ वर्ष पहले उनका देहांत हो गया था। उनकी याद में उनकी धर्मपत्नी ने श्रीमदभागवत कथा करवाने का फैसला लिया था। रविवार को यह भागवत कथा शुरू हो गई जोकि आगामी सात दिनों तक संचालित रहेगी। पहले दिन भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव के काफी अधिक लोग मौजूद रहे। शास्त्र अनुरूप इस कथा का संचालन किया जाएगा। भागवत कथा के समापन अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।