छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

समग्र शिक्षा के तहत नग्गर खंड के 32 स्कूलों की छात्राओं को दी टे्रेनिंग

कार्यालय संवादाता-पतलीकूहल
समग्र शिक्षा के अंतर्गत नग्गर खंड के 32 स्कूल की 1000 से अधिक छात्राओ को संसेई सुरेश नेगी ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बड़ा है और कठिन परिस्थिति से कैसे बचा जाए, उसके गुर सीखे। संसेई सुरेश नेगी ने कहा कि नग्गर खंड के 32 विद्यालय की 1000 से अधिक छात्राओ को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में सभी छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान बताया कि इसका गलत प्रयोग न करें और उचित समय पर ही इसका प्रयोग करें।

उन्होंने बताया कि छात्राओं को कराटे की कई जरूरी तकनीक का अभ्यास भी करवाया गया। उन्होंने छात्राओं कहा कि सरकार का प्रयास है कि छात्राएं आत्मरक्षा में निपुण हों। इसलिए छात्राओं को कराटे का अभ्यास करवाया जा रहा है। इसका मकसद किसी से लडऩा नहीं बल्कि मुश्किल घड़ी में खुद का बचाव करना है। संसेई सुरेश नेगी गोजू रयू कराटे दू फैडरेशन ऑफ इंडिया थर्ड डैन ब्लैक बेल्ट हैं। नग्गर खंड के हरिपुर, जाणा, नेरी, नग्गर, रूमसू, नथान, जगतसुख, हलान-2, मेहा, बुरुआ, नसोगी, फोजल व अन्य स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए हैं।