कुमार साहिल-अख्तर ब्रदर्स के सुरों से मदहोश हुई मंडी

तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने जीता दर्शकों का दिल

कार्यालय संवाददाता-मंडी
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या अख्तर ब्रदर्स के नाम रही। उन्होंने ईक बारी, धरती अंबर सितारे, मस्त कलंदर, पिया रे, आई हो कहां से गोरी, अखियां उडिक़ दियां सहित अन्य गानों से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। दोनों भाईयों ने अपनी मनमोहक आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। एक के बाद एक प्रस्तुती के साथ युवक-युवतियां झूमने पर मजबूर हो गए। इससे पहले कुमार साहिल ने हिंदी व पहाड़ी तराने प्रस्तुत किए।तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शिरकत की। इस दौरान शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मुख्यातिथि ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्यातिथि ने शिवरात्रि महोत्सव को लेकर मंडी वासियों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का आगाज शहनाई वादन से हुआ। इसके उपरांत शिमला के सीआर मैहता, कांगड़ा के ठाकुर महेश्वर सिंह, मंडी के यशवंत डांस, शिमला के पंकज ठाकुर, मंडी के आयुष, हेमराज, हीरा देवी, मीना देवी, बादल राज ने शानदार प्रदर्शन किया। जबकि ऊना के अनमोल जोशी, कुल्लू के संजय पुजारी, बिलासपुर के साहिल, कुल्लू के हरीश ठाकुर, मंडी के विजय सोनी, शिमला के चमन कौशल ने बेहतरीन डांस प्रस्तुत किया। वहीं मंडी की रजनी ठाकुर, शिमला के चेतराम कल्सी, मंडी के संजय कुमार व मुकुल, यूअर एचआर ने शानदार प्रस्तुती दी। इसके उपरांत सुंदरनगर की फीट ऑफ फायर ने डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं चंबा के काकू राम ठाकुर ने पहाड़ी गानों का खूब तडक़ा लगाया। चंबा के सुनील राणा गानों की एक के बाद एक प्रस्तुती देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।