होली पर्व पर रहा अव्यवस्था का आलम, जमकर हुआ हुड़दंग

स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
मंडी में होली के दौरान अव्यवस्था का आलम रहा। 10 बजे से लेकर दो बजे तक हुड़दंगबाजों ने जमकर हुड़दंग मचाया। बाइक और बुलेट वाले भी नियमों की उल्ंलघना करते पाए गए। दोपहिया वाहनों के चालक बिना हेलमेट के ओवर स्पीड वाहन चलाते हुए नजर आए। वहीं टै्रफिक को संभालना भी पुलिस प्रशासन के लिए मुश्किल भरा हो गया। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए एक्सट्रा फोर्स लगाई गई थी। होली पर्व पर शराब व नशीले पदार्थों का सेवन कर कई शरारती तत्व शहर में हुड़दंग करते भी नजर आए।

जिसके कारण अन्य लोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में ही 15 से अधिक स्थानों पर नाके लगाए गए थे। इन स्थानों पर पुलिस वाहन चालकों की स्थिति और उनके दस्तावेजों की जांच कर रही थी। शराब पीकर नशे में धुत वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। भीड़भाड़ वाले बाजारों में गश्त के अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए। इसके अलावा जहां महिलाओं का ज्यादा आवागमन रहा वहां पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। वहीं सेरी मंच पर होली का कार्यक्रम आयोजित होने के कारण सडक़ को एकतरफा ही रखा गया था। जिस कारण शहर में जाम की स्थिति देखने को मिली।