केंद्रीय मंत्री ने जनता को सौंपा डाकघर

चौकी मन्यार उपडाकघर के नए भवन का केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

स्टाफ रिपोर्टर-जोल
ऊना डाक मंडल के तहत चौकीमन्यार उप डाकघर के नवनिर्मित भवन का सोमवार को केंद्रीय सूचना, प्रसारण, खेल एवं युवा सेवाएं मामलों के मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डाक विभाग की विश्वसनीय लोगों में आज भी कायम है और विभाग लोगों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर बच्चियों के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना बेहद लाभप्रद है।

इसके अलावा महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर महिला सम्मान बचत योजना में महिलाओं को काफी लाभ मिल रहा है। 33 लाख से बनें उप डाकघर का निर्माण कार्य सितम्बर 2021 में शुरू हुआ था। आठ नवंबर 1976 से कराई के भवन में चल रहे स्थानीय उप डाकघर को करीब 48 सालों के बाद अपना भवन मिल गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्थानीय उप डाकपाल पूजा शर्मा द्वारा सुकन्या समृद्धि तथा महिला सम्मान बचत योजना के प्रति किए गए प्रयासों की सराहना की। चीफ पोस्टमास्टर जनरल अंबेश उपमन्यु ने उपस्थित गणमान्य लोगों तथा आम जनता का आभार प्रकट किया।