डिस्ट्रीब्यूटर की समस्याओं का करेंगे समाधान

ऊना में अविनाश धवन की अध्यक्ष में हुई 11वीं प्रदेश स्तरीय डिस्ट्रीब्यूटर एलायंस की बैठक में समस्याओं पर मंथन

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
डिस्ट्रीब्यूटर की समस्याओं का समाधान करवाना डिस्ट्रीब्यूटर अलाइंस संगठन हिमाचल प्रदेश का प्रथम कर्तव्य है। इसी दृढ़ निश्चय के साथ इस अलाइंस को संगठित किया गया था और आज ये अलाइंस पूरे देश में अपने प्रदेश में बेहतरीन काम कर रहा है। यह बात हिमाचल प्रदेश डिस्ट्रीब्यूटर एलायंस के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश धवन ने ऊना में आयोजित 11वीं प्रदेश स्तरीय डिस्ट्रीब्यूटर एलायंस की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। बैठक में राजिंदर सूद चेयरमैन, राजेश सूद मुख्य सलाहकार, राजेश आनंद उपाध्यक्ष, योग राज राज्य उपाध्यक्ष, राजेंदर सोनी राज्य सचिव, विकास सूद कैशियर, पीयूष सिंगला संयुक्त सचिव सहित तमाम जिला अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहे। राज्य अध्यक्ष अविनाश धवन ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर अलाइंस बेहतरीन काम कर रहा है। प्रदेश में जितने भी डिस्ट्रीब्यूटर है, उन्हें काम करते समय किसी भी तरह की आसुविधा न हो कंपनियां उन पर प्रेशर ना बनाएं, उनके बेनिफिट क्लेम समय समय पर उन्हें मिले तमाम बातों पर ये एलाइंस काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस एलायंस के गठन के बाद हिमाचल प्रदेश में डिस्ट्रीब्यूटर को लगभग 10 करोड रुपए के क्लेम जो कंपनियो ने दबा कर रखा था, उन्हें दिलवाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की सीमा पंजाब के साथ लगती है। पंजाब के डिस्ट्रीब्यूटर को कंपनियां ज्यादा स्कीम्स देती है, जबकि हिमाचल के डिस्ट्रीब्यूटर को अनदेखा किया जाता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश डिस्ट्रीब्यूटर अलायंस ने तमाम कंपनियो के साथ यह समझौता किया है कि पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी व्यापारी वर्ग को तमाम स्कीमें उपलब्ध करवाई जाए, जिस पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर जिला में कार्यकारिणी बनाई गई हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि साल में दो बार ऑनलाइन मीटिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नॉर्थ इंडिया अलायंस में हिमाचल प्रदेश के तीन सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश डिस्ट्रीब्यूटर एलाइंस आज अगर पूरे देश में प्रचलित हुआ है, इसका मान सम्मान बढ़ा है इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ हिमाचल प्रदेश के तमाम टीम के लोगों का है। इस मौके पर अलाइंस के तमाम बरिष्ट एवम वृद्ध व्यापारी वर्ग को सम्मानित किया