प्रेग्नेंट नहीं हैं अथिया शेट्टी

एक्ट्रेस के करीबी का खुलासा, सुनील शेट्टी के मजाक से फैली थी अफवाह

एजेंसियां— मुंबई

डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में सुनील शेट्टी जज बने हैं। शो में उन्होंने ऐसा कुछ कहा कि उसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि जल्द ही उनकी बेटी अथिया शेट्टी मां बनने वाली हैं। सुनील शेट्टी ने कहा था कि अगले साल जब वह जज के रूप में आएंगे, तो वह नाना की तरह स्टेज पर चलेंगे। उनके इस बयान के बाद माना जाने लगा कि अथिया और केएल राहुल पेरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अथिया और केएल राहुल की शादी को एक साल हो गए हैं। ऐसे में सुनील शेट्टी के रिस्पांस के बाद चर्चाएं शुरू हो गईं कि उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।

अभी तक इस बारे में कपल ने चुप्पी साधी है और कोई कन्फर्मेशन नहीं है। अब सुनील शेट्टी के करीबी सूत्र ने कहा, इस चर्चा में कोई सच्चाई नहीं है। सुनील की नाना बनने की टिप्पणी मजाक के तौर पर कही गई थी। उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया। सूत्र ने आगे कहा, वह केवल मजाकिया बातचीत थी। सुनील ने फन के तौर पर यह बात कही थी। अब वह भी इस बात से हैरान हैं कि उनकी टिप्पणी को सभी ने किस तरह से लिया। दरअसल, वह यह चर्चा बिलकुल नहीं चाहते थे। यह अनजाने में हुआ।