जरूरतमंद बच्चों को बांटीं किताबें-कापियां

विश्व मानव रूहानी संस्था ने बढ़ाए मदद के हाथ, जिला के पांच स्कूलों में छेड़ा अभियान

कार्यालय संवाददाता-मंडी
विश्व मानव रूहानी संस्था के द्वारा चिकित्सा, शिक्षा क्षेत्र और समाज की सेवाओं के लिए धमार्थ सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के तहत सक्रिय रहकर छात्राओं, अनाथों, बीमारों और बुजुर्गों की सदैव सहायता की जाती है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा मंडी जिला के पांच स्कूलों में गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझवाड़, काढ़ी, नेर, जमांढी सहित अन्य क्षेत्र के स्कूलों में कॉपी, स्कूल बैग सहित अन्य सामग्री वितरित की। ये सभी धर्मार्थ गतिविधियां आध्यात्मिक प्रमुख संत बलजीत सिंह की सतत प्रेरणा से प्रेरित है। विश्व मानव रुहानी केंद्र के सामाजिक कार्यकर्ताओंं और चिकित्सा दल के द्वारा विश्व मानव रूहानी केंद्र, सामाजिक कार्यकर्ताओंं ने बड़े प्रेम, सम्मान व उत्साह से सेवा की । विश्व मानव कहानी केंद्र के विश्व मानव कहानी केंद्र के संयुक्त सचिव मुकेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के समाज सेवा कार्यो का आयोजन इस संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है और आगे भी विश्व मानव रूहानी केंद्र समाज सेवा के ऐसे जनकल्याण कार्यों में सहयोग जारी रखेगा।

बता दें कि विश्व मानव रूहानी केंद्र एक गैर-लाभकारी चैरिटेबल सोसायटी है। जोकि सन् 2005 से मानवता की सेवा में सेवारत है। विश्व मानव कहानी केंद्र संस्था पंजीकरण अधिनियम 1860 और हरियाणा सोसायटी पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 2012 के तहत पंजीकृत है। हमारा मुख्यालय गांव नर्वांनगर, डाकघर नानकपुर, तहसील कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा में स्थित है और समस्त भारत में लगभग 240 केंद्र है। संस्था द्वारा गत वर्ष प्रदेश में आपाद से प्रभावितों को खाद्य सामग्री सहित अन्य राहत का सामान वितरित किया है। संस्था की पूरी टीम पीडि़त परिवारों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है।