मंदिरों में रामनवमी पर सुबह से ही उमड़ी भक्तों की भीड़

निजी संवाददाता- भोरंज
उपमंडल के भोरंज, लदरौर, अवाहदेवी, पपलाह, जाहू इत्यादि विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तडक़े से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा सभी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दिन के समय कई मंदिरों में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों सहित भक्तों ने विशाल भंडारे के चलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

लदरौर व अवाहदेवी मंदिर में सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। इस अवाहदेवी व लदरौर मंदिरों को वर्तमान में काफी विकास किया गया है, ताकि भक्तों को यहां पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नवरात्रों के उपलक्ष पर मंदिर को बेहतर ढंग से सजाया जाता है और इस बार भी काफी आकर्षक तरीके से मंदिर को सजाया गया था। रात के समय अवाहदेवी व लदरौर मंदिरों का नजारा देखने लायक होता है। मंदिर को लाइट लगाकर सजाया गया है। नवरात्रों में मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं कीभीड़ दर्ज की गई।