दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद पंत ने कहा, “विकेट अच्छा दिख रहा है, लेकिन मुंबई में कुछ भी हो सकता है तो स्कोर का पीछा करना सही लग रहा है। व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अच्छा होगा कि पूरी टीम एकजुट होकर प्रयास करना होगा। टीम में दो बदलाव किये हैं।
मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, “ पिच सूखी लग रही है तो बल्लेबाजी आसान हो सकती है। नमी कम है और पिच को अच्छी तरह से रोल किया गया है। जीत नहीं मिलने से हमारे ऊपर दबाव है। एक जीत के साथ चीजें पटरी पर आ जाएंगी। यह मैच हमारे लिए विशेष है।
दोनों टीमे इस प्रकार है:-
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत(विकेटकीपर/ कप्तान), अभिषेक पोरेल, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे, और झाये रिचर्डसन।
मुंबई इंडियंस: इशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या(कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, गोराल्ड गोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, रोमारियो शेफर्ड और मोहम्मद नबी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App