चिंतपूर्णी में महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार

स्टाफ रिपोर्टर-अंब
ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी महिला कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती देने और अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोडऩे के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। महिला कांग्रेस ने ब्लाक में आठ उपाध्यक्ष,सात महासचिव, 13 सचिव व 14 महिलाओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया है। महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमारी ने कहा कि विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं।

जसवीर धुसाड़ा, शकुंतला कटौहड़ कलां, अंजू टकारला, सरोज सोनी, पंजोआ, अनीता नैहरियां, नीलम हंबोली व अनीता डूहल भटवालां को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह से सुमन चुरुडू, जसविंद्र स्तोथर, ऊषा दिलवां, मोनिका पंजोआ, दर्शना देवी जल्लो दी बड़, प्रधान नीलम डोगरा व रेनू बेहड़ जसवां महासचिव बनाया गया है। वहीं, नीलम स्तोथर, मीनाक्षी चुरुडू, सरोज हंबोली, जसवीर सेरी, पिंकी भैरा, ज्योति मैड़ी, वीना जोल, सोनू वाला बधमाणा, मंजू पोलियां परोहितां, प्रधान खरोह पुष्पा , ममता पंजोआ, वीना जोल व सुनीता देवी नंदपुर को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुकेश कुठियाड़ी, त्रिशला मैड़ी, सुमन हंबोली, सीमा ढिल्लो भैरा, रचना चौकी मन्यार, पूजा पंजोआ, पिंकी थड़ा घंगरुही, सुमन खरोह, अच्छर बीबी बेहड़ जसवां, पूनम अलका डूहल भटवालां, रेनू सलूरी,रीना पंजोआ, सलोचना देवी डूहल भटवालां व सरोज कुमारी नंदपुर को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।