कैंसर और डायबिटीज से बचना है तो खाएं पहाड़ी लिंगड़

मंडी के बाजारों में खूब बिक रही सब्जी, टेस्ट के साथ सेहत को भी फायदा

स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
मंडी के बाजारों में पहाड़ी लिंगड़ की सब्जी बिकने के लिए पहुंच गई है। वहीं लोग भी जमकर इस लोकल सब्जी की खरीदारी कर रहे हैं। मंडी में इस वर्ष के सीजन में पहली बार यह सब्जी बेचने के लिए ग्रामीण महिलाओं द्वारा लाई गई है। वहीं पहले दिन ही लोग इस सब्जी को खरीदने के लिए बाजार पहुंचे। पहाड़ों पर मिलने वाली यह सब्जी टेस्ट के साथ सेहत को जबरदस्त फायदे देती है, इसमें शरीर के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व भरे हुए हैं। यह दिल को स्वस्थ रखने और डायबिटीज सहित कई रोगों से बचाने में सहायक है। इसके साथ साथ कचनार, बुरांश, लोक ल पुदीना सहित अन्य साग सब्जियां भी बाजारों में बिक रही हैं।

इन सब्जियों में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मिनरल्स, आयरन और प्रोटीन जैसे सभी अलग अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं और सेहत को कई तरीकों से फ ायदा पहुंचाती हैं। ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाली गिनी चुनी सब्जियों का ही सेवन करते हैं। वहीं यह लोकल सब्जियां हैं, जो आसानी से बाजार में नहीं मिलती हैं और स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होती हैं। इसके साथ साल में केवल एक ही सीजन में इस सब्जियों क ा उपयोग किया जा सकता है। अधिकतर यह सब्जियां मार्च और अपै्रल माह में लगती हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए आजीविका का भी साधन हैं। उन्हीं में से एक लिंगड़ की सब्जी है। यह पहाड़ों पर उगने वाली एक जंगली सब्जी है और अगर आप पहाड़ी हैं, तो यकीनन आपने यह जरूरी खाई होगी। यह सब्जी उत्तराखंड, हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में आसानी से उपब्ध होती है। इसे देसी भाषा में लिंगुड़ा, लुंगड़ू या लिंगड़ और कसरोड़ के नाम से भी जाना जाता है। इस सब्जी में कैंसर, दिल के रोग और डायबिटीज आदि से लडऩे की क्षमता होती है।

सब्जी खाने के फ ायदे
इस सब्जी में एंटीऑक्सिडेंट्स और फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है और इसे सुपरफू ड कहना गलत नहीं होगा। ये उन लोगों के लिए सबसे बढिय़ा विकल्प है, जो मछली नहीं खाते हैं, जोकि फैटी एसिड से भरे होते हैं। इसे खाने से दिल स्वस्थ रहता है और कैंसर नचाव होता है। साथ ही यह कैल्शियम का तगड़ा स्रोत है जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। लिंगुड़ा की सब्जी में पोटाशियम की मात्रा अधिक होती है। इससे आपको रोजाना की जरूरत का लगभग 11 प्रतिशत पोटैशियम मिलता है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए जरूरी है। इसके साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होती है।