मंडल भाजपा नादौन के नए कार्यालय का उदघाटन

कार्यालय संवाददाता-नादौन
संसदीय उपचुनावों के मध्य नजर मंडल भाजपा नादौन के नए कार्यालय का शुभारंभ प्रथम नवरात्र व नव वर्ष के आगमन पर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने किया। इंद्रपाल चौक के निकट खुले इस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सहित देश भर में कांग्रेस अपने ही कुनवे को नहीं संभाल पा रही है। वहीं नरेंद्र मोदी इस बार 400 पार करके तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तो अब केवल मित्रों की ही सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि नादौन क्षेत्र में भाजपा की पूर्व सरकार द्वारा आरंभ किए गए या उस समय स्वीकृत योजनाओं को ही आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर केवल मित्रों का ही ध्यान रखने तक सीमित हैं। अग्निहोत्री ने दावा किया कि इस बार भाजपा न केवल चारों संसदीय सीटों पर भारी मतों से जीतने जा रही हैं बल्कि 6 सीटों पर भाजपा की बंपर जीत होने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां एक आम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री तो चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि नादौन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता घर.घर जाकर केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएंगे तथा प्रदेश में चल रही मित्रों की सरकार की नाकामियां जन.जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी सहित समस्त पदाधिकारी व युवा मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे