एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप बने आजीवन सदस्य

केआरएम होटल में हुआ गरीब असहाय सहायता संस्था भरेड़ी का सालाना अधिवेशन
निजी संवाददाता-भोरंज
उपमंडल भोरंज की गरीब असहाय सहायता संस्था भरेड़ी का वार्षिक अधिवेशन रविवार को स्थानीय केआरएम होटल में हुआ। इसमें भारतीय रक्षा इंजीनियर्स सेवा के चीफ इंजीनियर राजेश कौंडल मुख्यातिथि व भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गरीब असहाय सहायता संस्था संस्था के संस्थापक डा. पीसी सैणी ने वर्ष 2023-24 का वार्षिक लेखा-जोखा रखते हुए कहा कि संस्था के 70 सदस्यों ने आर्थिक रूप में सहयोग दिया है और सात लाख 13 हजार 500 रूपए लोगों को वितरित किए गए हैं।

वर्ष 2003 से आज तक संस्था ने 64 लाख 80 हजार 289 रूपए वितरित किए हैं। इस अवसर पर मुख्यातिथि चीफ इंजीनियर राजेश कौंडल ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब परिवारों की आर्थिक मदद करना संस्था का सराहनीय कार्य है। निस्वार्थ भाव से दिया गया दान मानव जीवन की सबसे बड़ी पूजीं है। उन्होंने लोगों से आहंवान किया इस कार्य में अधिक से अधिक लोग संस्था से जुड़ें। उन्होंने इस अवसर पर संस्था को 50 हजार रूपए देने की घोषणा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है। उन्होंने आजीवन सहयोगी सदस्य के रूप में सदस्य बनने की घोषणा की।